फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New water treatment plant inaugurated in Chandu Budhera; city to receive additional water.

Gurugram News: चंदू बुढ़ेरा में नया जल शोधन संयंत्र शुरू. शहर को मिलेगा अतिरिक्त पानी

Tue, 18 Aug 2026 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
New water treatment plant inaugurated in Chandu Budhera; city to receive additional water.
100 एमएलडी की है क्षमता, अभी 50 एमएलडी पानी की हो रही सप्लाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चंदू बुढ़ेरा जल शोधन संयंत्र में 100 एमएलडी क्षमता वाले पांचवें वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल शुरू हो गया है। फिलहाल प्लांट से 50 एमएलडी पानी शोधित कर शहर में आपूर्ति की जा रही है। ट्रायल के दौरान सामने आ रहीं कमियों को दूर करने के बाद इसकी क्षमता धीरे-धीरे बढ़ाकर 100 एमएलडी की जाएगी। इससे ओल्ड और न्यू गुरुग्राम में पानी की आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से चंदू बुढ़ेरा में पांचवें 100 एमएलडी जल शोधन संयंत्र का निर्माण कराया गया है। इसका निर्माण कार्य जून में पूरा हो गया था, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं मिलने के कारण ट्रायल शुरू नहीं हो पाया था। अब बिजली कनेक्शन मिलने के बाद इस महीने संयंत्र में लगी मशीनों और अन्य उपकरणों का परीक्षण शुरू किया गया। जीएमडीए के अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल संयंत्र को 50 एमएलडी क्षमता पर संचालित किया जा रहा है। संचालन के दौरान सामने आने वाली तकनीकी कमियों को दूर किया जा रहा है। इसके बाद क्षमता को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 100 एमएलडी किया जाएगा।
विज्ञापन

चंदू बुढ़ेरा संयंत्र में अभी 100-100 एमएलडी क्षमता के चार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट संचालित हैं। इनसे प्रतिदिन करीब 400 एमएलडी पानी शोधित किया जा रहा है। पांचवें संयंत्र के पूरी क्षमता से शुरू होने के बाद कुल जल शोधन क्षमता बढ़कर 500 एमएलडी प्रतिदिन हो जाएगी। इससे आगामी गर्मियों में शहर को 100 एमएलडी अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि पांचवें संयंत्र को फिलहाल 50 एमएलडी क्षमता पर चलाया जा रहा है। जल्द ही इसे पूरी 100 एमएलडी क्षमता पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed