फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Video of youths performing stunts with Thar and Scorpio on Dwarka Expressway in Gurugram

द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी का वीडियो: थार-स्कॉर्पियो से युवकों ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने लिया संज्ञान

Tue, 18 Aug 2026 07:49 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 18 Aug 2026 07:49 PM IST
सार

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर महंगी गाड़ियों से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में थार, स्कॉर्पियो समेत 10 से अधिक गाड़ियां तेज रफ्तार में दौड़ती और बीच सड़क पर रुकती दिखीं। कुछ युवकों ने गाड़ियों की छत पर खड़े होकर तिरंगा भी लहराया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Video of youths performing stunts with Thar and Scorpio on Dwarka Expressway in Gurugram
थार और स्कॉर्पियो से युवकों ने किए स्टंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर युवाओं द्वारा महंगी गाड़ियों से स्टंट करने का शौक अन्य वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में थार, स्कॉर्पियो समेत कई लग्जरी गाड़ियों के साथ कुछ युवक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो स्वतंत्रता दिवस का है, जब गाड़ियों पर तिरंगा लगाकर युवकों ने एक्सप्रेसवे पर खतरनाक स्टंट किए। वीडियो में गाना भी लगाया गया है। वायरल वीडियो में 10 से अधिक गाड़ियां तेज रफ्तार में दौड़ती दिखाई दे रही हैं। कई गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं हैं, जबकि कुछ वाहनों के नंबर टेप से ढके हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


युवक बीच सड़क पर गाड़ियां रोककर जाम जैसी स्थिति पैदा करते हैं। कुछ लोग गाड़ियों की छत पर खड़े होकर तिरंगा लहराते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर वाहनों की पहचान की जा रही है। जल्द ही स्टंट करने वाले युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed