पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Only strong teachers will create a bright future: BK Shweta

सशक्त शिक्षक ही बनाएंगे उज्ज्वल भविष्य : बीके श्वेता

Mon, 29 Jun 2026 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Only strong teachers will create a bright future: BK Shweta
शिक्षकों के लिए विशेष राजयोग सत्र का हुआ आयोजन
विज्ञापन

पटौदी। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के हेलीमंडी स्थित सेवाकेंद्र पर सशक्त शिक्षक, उज्ज्वल भविष्य विषय के तहत शिक्षकों के लिए एक विशेष राजयोग सत्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में पटौदी, रेवाड़ी सहित गुरुग्राम से लगभग 30 से अधिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवाकेंद्र प्रभारी बीके श्वेता ने किया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को राजयोग का गहन अभ्यास कराया। उन्होंने राजयोग के व्यावहारिक लाभ बताते हुए कहा,राजयोग के माध्यम से ही हम स्वयं को आंतरिक रूप से सशक्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त शिक्षक ही उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। राजयोग से ही नैतिक और आध्यात्मिक मूल्य जागृत होते हैं। जो आज के समय में शिक्षा जगत के लिए बेहद अनिवार्य हैं। इस मौके पर राजयोग शिक्षिका बीके प्रेम ने मूल्य-आधारित विभिन्न ज्ञानवर्धक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया,एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से वर्तमान समय में तनावमुक्त जीवन शैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस विशेष अवसर पर संस्थान के नियमित सदस्या व शिक्षिका बीके अनीता एवं पूर्व शिक्षिका बीके ईश्वर रानी ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि राजयोग के नियमित अभ्यास ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। इसके प्रभाव से न केवल मानसिक शांति मिली, बल्कि आपसी रिश्तों में भी अभूतपूर्व सुधार आया है। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने इस सत्र की सराहना करते हुए कहा कि दैनिक जीवन की भागदौड़ और मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए ऐसे सकारात्मक सत्र समय-समय पर आयोजित होने चाहिए,ताकि वे ऊर्जावान रहकर राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed