पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Over 20 vehicle windows were broken in a parking dispute.

Gurugram News: पार्किंग विवाद में 20 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़े

Tue, 30 Jun 2026 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Over 20 vehicle windows were broken in a parking dispute.
सेक्टर-85 स्थित सोसाइटी के पास खाली मैदान में बनाई निजी पार्किंग में खड़ी थीं गाड़ियां
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भी पार्किंग को लेकर दो पक्षों में हुआ था झगड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़की दौला थाना क्षेत्र के सेक्टर-85 स्थित खाली मैदान में बनाई गई निजी पार्किंग में खड़ी 20 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। पार्किंग विवाद में रविवार देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन मंगलवार शाम तक भी मामले में कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।

सेक्टर-85 में एक सोसाइटी के पास खाली मैदान में निजी पार्किंग चलाई जा रही है। इस पार्किंग को लेकर दो पक्षों में रंजिश चल रही है। लगभग एक सप्ताह पहले भी यहां पर कहासुनी हुई थी। हर दिन यहां आस-पास के लोगों की 30 से 40 गाड़ियां खड़ी होती हैं। सोमवार सुबह जब लोग गाड़ियों के पास पहुंचे तो 20 से अधिक गाड़ियों के फ्रंट वाले शीशे टूटे हुए मिले। ईंट व भारी पत्थर मारकर इन सभी 20 से अधिक गाड़ियों के फ्रंट वाले शीशे तोड़े गए थे। कार के अन्य हिस्सों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया था।
विज्ञापन

स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि दो गाड़ियां तो ऐसी हैं जिन पर कार मालिकों ने रात को कवर ढंका हुआ था। आरोप है कि दबंगों ने इनके कवर हटाकर फ्रंट शीशों को तोड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग को लेकर दो पक्षों में रंजिश है। इसी के चलते एक पक्ष ने ये वारदात की है। 20 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ना दबंगों की दबंगई को दिखाता है कि उनमें कानून का कोई खौफ नहीं है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि खेड़की दौला थाना पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और जांच की। यहां कार्रवाई के लिए शिकायत देने को भी कहा गया। मंगलवार शाम तक पुलिस को मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। अपने स्तर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed