फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plantation was done in SCERT under the campaign 'Ek Ped Maa Ke Naam'.

Gurugram News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एससीईआरटी में किया गया पौधरोपण

Mon, 03 Aug 2026 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Plantation was done in SCERT under the campaign 'Ek Ped Maa Ke Naam'.
गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) गुरुग्राम में सोमवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की ओर से इसका आयोजन किया गया। अभियान के दौरान परिसर में करीब 20 पौधे लगाए गए और सभी प्रतिभागियों ने उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और घटती हरियाली चिंता का विषय है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी बनाना होगा। इस अवसर पर नरसिंहपुर राजकीय विद्यालय की प्राचार्य सुनीता, जिला निपुण मिशन के नोडल अधिकारी मनोज कुमार लाकड़ा, शशि राणा, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के डीओसी ओमबीर ठाकरान, हेमलता, शीतल, प्रवीण, कौशल यादव, स्नेहलता राठी, करण सिंह, आशीष, नवीन सहित अन्य शिक्षक एवं स्काउट-गाइड सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed