{"_id":"6a3d2435e20b032c560bda18","slug":"post-mortems-on-the-bodies-of-ranjeet-and-mahendra-who-drowned-in-the-pond-will-be-conducted-today-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92562-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तालाब में डूबने वाले रंजीत व महेंद्र के शवों का आज होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तालाब में डूबने वाले रंजीत व महेंद्र के शवों का आज होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों के परिवार शुक्रवार को पहुंचेंगे गुुरुग्राम, बुधवार को तालाब में नहाने के दौरान हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा गांव में 24 जून को दोपहर बाद बारिश के पानी से भरे तालाब में नहाने गए दो मजदूर रंजीत राय व महेंद्र पाल की डूबने से मौत हो गई थी। दोनों के परिवार वाले शुक्रवार को गुरुग्राम पहुंचेंगे। उनके आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दोनों मजदूरों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया था। जांच अधिकारी विनोद ने बतया कि दोनों मजदूरों के परिवार वालों को सूचना दी जा चुकी है। शुक्रवार को दोनों के परिवार वालों के आने के बाद बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मजदूरों की पहचान बिहार के वैशाली निवासी रंजीत राय (48) और उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी महेंद्र पाल (34) के रूप में हुई है। महेंद्र पाल वर्तमान में दिल्ली के बिजवासन में रह रहा था। वे दोनों लकड़ी के गोदाम में मजदूरी का काम करते थे। पुलिस के अनुसार बुधवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे वे दोनों नहाने के लिए गहरे तालाब में उतर गए। कुछ देर नहाने के बाद रंजीत राय पानी से बाहर आ गया, जबकि महेंद्र पाल अंदर ही रहा। महेंद्र पाल तालाब के गहरे हिस्से में फिसलकर डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए रंजीत राय भी दोबारा पानी में कूद गया लेकिन बचा नहीं सका और खुद भी डूब गया। बुधवार की शाम करीब 6 बजे दोनों शवों को बाहर निकाला जा सका था।
-- --