पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Public transport to reach housing societies soon.

Gurugram News: सोसाइटियों तक जल्द पहुंचेगा सार्वजनिक परिवहन

Mon, 29 Jun 2026 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Public transport to reach housing societies soon.
सोसाइटियों से जीएमसीबीएल के अधिकारियों के पास पहुंच रही सिटी बसों के चलाने की मांग
विज्ञापन

नंबर गेम -23 रूटों पर 150 सिटी बसों का हो रहा संचालन
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। जीएमसीबीएल द्वारा द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बनी सोसाइटियों तक सार्वजनिक परिवहन पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। यहां विभिन्न रूटों पर गुरुगमन सिटी बसों को चलाने के लिए योजना बनाई जा रही है, ताकि सोसाइटी के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। फिलहाल द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बसी सोसाइटियों में सार्वजनिक परिवहन नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कई सोसाइटियों के लोगों ने जीएमसीबीएल के अधिकारियों से सिटी बसों के चलाने की मांग भी की है।
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के अधिकारियों ने ई-बसें आने के बाद सोसाइटियों तक सिटी बसें चलाने की बात कही है। वर्तमान में गुरुग्राम में 23 रूटों पर 150 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। करीब एक माह बाद 100 ई-बसें आने की संभावना है। ऐसे में नई बसें आने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बनी सोसाइटियों तक गुरुगमन सिटी बसों के संचालन की उम्मीद है।
विज्ञापन

----
20 रूटों पर किया जा चुका सर्वे
जीएमसीबीएल ने ई-बसों के संचालन को लेकर मई माह में 20 रूटों का सर्वे किया था। इनमें जिले के मुख्य मार्गों पर गुरुग्राम सेक्टर-2 से घाटा गांव/सेक्टर-56 तक, गुरुग्राम बस स्टैंड से एम्स बाढसा (बदली), सोहना बस स्टैंड से गुड़गांव रेलवे स्टेशन और मानेसर से गुड़गांव रेलवे स्टेशन तक तय किए गए हैं। इसके अलावा गुरुग्राम बस अड्डा से फर्रुखनगर, गुरुग्राम बस अड्डा से भोंडसी जेल, सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-55/56 मेट्रो स्टेशन, इफको चौक मेट्रो स्टेशन से बादशाहपुर वाया सुभाष चौक, गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन से गुरुग्राम बस अड्डा/महावीर चौक, गुरुग्राम बस अड्डा से मारुति कुज, मानेसर सेक्टर-7 से साइबर सिटी गुरुग्राम, गुड़गांव रेलवे स्टेशन से राजीव चौक, गुरुग्राम बस अड्डा से पालम विहार, सेक्टर-10 से बस स्टैंड वाया सेक्टर-4/7 चौक, सेक्टर-10 से बस स्टैंड वाया बसई चौक, पटौदी चौक, सेक्टर-104 से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्राे स्टेशन तक रूट का सर्वे किया गया है। इसके अलावा आईएमटी मानेसर के सेक्टर-1 से द्वारका मोड़ दिल्ली, द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन दिल्ली, गुरुग्राम बस अड्डा से करोलबाग और गुरुग्राम बस अड्डा से बल्लभगढ़ बस अड्डा तक बसों के लिए सर्वे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बसें चलने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी
सिटी बसों का रूटमैप इस तरह से तैयार किया जाना चाहिए कि सोसाइटियों के साथ ही आसपास के गांवों के लोगोंं को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सके। इसके लिए जीएमसीबीएल को पर्याप्त संख्या में सिटी बसें चलानी होंगी। - प्रवीन कौशल, सोभा सिटी सेक्टर-108, गुरुग्राम
कई सोसाइटी में रहने वाले लोगों की शहर से कनेक्टिविटी के लिए सार्वजनिक परिवहन की मांग है। जीएमसीबीएल द्वारा द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सिटी बसों का संचालन किया जाता है तो लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। - श्रृष्टि सिंह, गोदरेज मेरिडियन सोसाइटी, सेक्टर-106, गुरुग्राम
सोसाइटियों तक सिटी बसों के संचालन को लेकर कई बार जीएमसीबीएल को पत्र लिखे जा चुके हैं। अधिकारियों ने नई बसें आने के बाद ही सिटी बसों सेवा शुरू करने की बात कही है। सिटी बसें चलने क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन मिल सकेंगे। -सन्नी, संयोजक, डीएक्सपी-जीडीए

----------------
सिटी बसों को चलाने के लिए कई रूटों पर सर्वे किया जा चुका है। नई बसें आने के बाद ही रूटों को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा क्योंकि पहले व दूसरे फेज में कितनी ई-बसें मिलती हैं। रूटों पर बसों का संचालन इस बात पर भी निर्भर रहेगा। - नरेश कुमार, डिपो मैनेजर सेक्टर-10, जीएमसीबीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article