सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rural talent will get a platform, Saras Mela will be held from 10th to 28th February.

Gurugram News: ग्रामीण हुनर को मिलेगा मंच, 10 से 28 फरवरी तक लगेगा सरस मेला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Rural talent will get a platform, Saras Mela will be held from 10th to 28th February.
विज्ञापन
डीसी ने लिया सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली ग्राउंड में चल रहीं तैयारियों का जायजा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में चौथी बार आज से सरस मेले की शुरुआत हो रही है। 10 से 28 फरवरी तक मेले की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अजय कुमार ने सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि यह मेला राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आई शिल्पकार दीदी अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री करेंगी। आयोजन में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय का सहयोग प्राप्त है। मेले में कुल 450 स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरजकुंड शिल्प मेले की तर्ज पर यहां भी प्रतिदिन लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही मेला परिसर में फूड कोर्ट, बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन और अन्य आकर्षण उपलब्ध रहेंगे। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मेला परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा, चिकित्सा, बिजली, पेयजल और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं, ताकि स्वयं सहायता समूहों व आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद सीईओ सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed