फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   satya niketan building owner Hariram bansal luxurious house and shop in Gurugram video

हरिराम बंसल की शाही जिंदगी: गुरुग्राम के इस आलीशान घर में रहता है आरोपी, गवाही दे रहा ये वीडियो

Mon, 07 Sep 2026 02:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Sep 2026 02:34 PM IST
सार

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत हादसे के मालिक हरिराम बंसल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस लगातार दिल्ली-गुरुग्राम में तलाश कर रही थी। घटना के बाद से घर और दुकान बंद थे। वहीं पुलिस ने हरिराम बंसल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया था। 
 

विज्ञापन
satya niketan building owner Hariram bansal luxurious house and shop in Gurugram video
गुरुग्राम में आरोपी हरिराम का आलीशान घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना के बाद से उसका मालिक हरिराम बंसल परिवार समेत फरार था। जिसे आज पुलिस ने हरियाणा के भिवाड़ी जिले से गिरफ्तार किया गया है। हरिराम गुरुग्राम में ही रहता था और वहीं दुकान चलाता था। आज सोमवार को पुलिस की गाड़ी गुरुग्राम के सेक्टर-23 स्थित उसके घर पर पहुंची थी। वहीं दिल्ली पुलिस ने हरिराम बंसल के खिलाफ देश से न भागने के लिए लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया था। 

विज्ञापन


satya niketan building owner Hariram bansal luxurious house and shop in Gurugram video
आरोपी हरिराम का घर अंदर से बंद - फोटो : अमर उजाला

इमारत मालिक हरिराम के घर पर लगा है ताला
सत्य निकेतन में गिरी पीजी इमारत के मालिक हरिराम बंसल का गुरुग्राम के सेक्टर-23 स्थित मकान बंद पाया गया। मकान पर ताला लगा था और आवाज लगाने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

satya niketan building owner Hariram bansal luxurious house and shop in Gurugram video
आरोपी हरिराम का घर अंदर से बंद - फोटो : अमर उजाला

आरोपी हरीराम बंसल की दुकान भी मिली बंद
गुरुग्राम में हरिराम बंसल की दुकान पर भी ताला लगा हुआ है। सेक्टर -23 में हरी पेंट्स एन्ड हार्डवेयर के नाम से वह चलाता है। घटना के बाद देर शाम से दुकान पर ताला लगा हुआ है। दिल्ली पुलिस की टीम इस दुकान पर भी पहुंची थी।

विज्ञापन

satya niketan building owner Hariram bansal luxurious house and shop in Gurugram video
आरोपी हरिराम की दुकान पर ताला - फोटो : अमर उजाला

इमारत मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस हुआ था जारी
दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। हादसे के बाद से हरिराम फरार है। बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम समेत कई जगहों पर छापेमारी की है। दिल्ली पुलिस ने हरिराम को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई हैं।

satya niketan building owner Hariram bansal luxurious house and shop in Gurugram video
दिल्ली इमारत हादसा - फोटो : अमर उजाला

सत्य निकेतन हादसे में मरने वालों की संख्या सात पहुंची
सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। उधर, दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के कथित मालिक हरिराम को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई हैं। इन टीमों में लोकल डिस्ट्रिक्ट पुलिस, स्पेशल स्टाफ और दूसरी ऑपरेशनल यूनिट्स के जवान शामिल हैं। हर टीम की अगुवाई एडिशनल डीसीपी रैंक का एक अफसर कर रहा है। पुलिस हरिराम को पकड़ने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed