{"_id":"6a4261721b5964561401f255","slug":"sdm-conducts-surprise-inspection-in-sohna-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92967-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना में एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना में एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएलओ को गणना प्रपत्रों का सत्यापन कर ही पोर्टल पर अपलोड करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत सोहना विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का सोमवार को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं एसडीएम अखिलेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ, सुपरवाइजर और सहायक स्टाफ की ओर से गणना प्रपत्रों के वितरण, उन्हें भरवाने, पोर्टल और बीएलओ एप पर अपलोड करने की प्रक्रिया का जायजा लिया।
एसडीएम ने ग्राम घामड़ोज स्थित मतदान केंद्र संख्या 67 से 71 का निरीक्षण कर बीएलओ को निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों को पहले पेंसिल से भरें। सभी विवरण का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने के बाद ही उन्हें पेन से अंतिम रूप देकर पोर्टल या बीएलओ एप पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि इससे त्रुटियों की संभावना कम होगी और मतदाता सूची अधिक सटीक तैयार की जा सकेगी। अखिलेश कुमार ने सोहना विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाता गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ समय पर जमा करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला : सर्वप्रिय त्यागी
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने जिले के मतदाताओं से एसआईआर में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए चलाया जा रहा है।यह अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाएगा। त्यागी ने कहा कि निर्वाचन आयोग निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि जब अधिकृत बीएलओ उनके घर पहुंचे तो वे अपने और परिवार के सदस्यों की सही एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। ब्यूरो