{"_id":"6a9eb53547dda690ef0fcbde","slug":"silokhra-pond-in-gurugram-become-picnic-spot-fountains-with-colorful-lights-have-been-installed-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलोखरा का तालाब बना पिकनिक स्पॉट: रंगीन लाइट वाले फव्वारे लगे, बच्चों के लिए झूले और छोटा ओपन थिएटर भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलोखरा का तालाब बना पिकनिक स्पॉट: रंगीन लाइट वाले फव्वारे लगे, बच्चों के लिए झूले और छोटा ओपन थिएटर भी तैयार
Mon, 07 Sep 2026 06:29 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:29 PM IST
सार
गुरुग्राम के सिलोखरा गांव के पुराने जोहड़ का जीएमडीए ने जीर्णोद्धार कर आधुनिक पिकनिक स्थल के रूप में विकास किया है। यहां म्यूजिकल फव्वारे, मछलियां, झूले, ओपन थिएटर, वॉकिंग ट्रैक, हरियाली और सोलर लाइटें आकर्षण बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
सिलोखरा का तालाब बना पिकनिक स्पॉट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के सिलोखरा गांव का पुराना जोहड़ यानि तालाब अब लोगों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बन गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने जोहड़ का जीर्णोद्धार कर इसे आधुनिक पिकनिक स्थल के रूप में विकसित किया है। तालाब में मछलियां छोड़ने के साथ पानी में तैरने वाले संगीतमय रोशनी वाले फव्वारे लगाए गए हैं, जो शाम के समय यहां आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
विज्ञापन
जोहड़ परिसर में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा छोटा ओपन थिएटर भी तैयार किया गया है, जहां स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। परिसर में पौधरोपण कर हरियाली विकसित की गई है। लोगों के घूमने और सुबह-शाम सैर करने के लिए वॉकिंग ट्रैक भी बनाया गया है। सोलर लाइटें भी लगी हैं।
विज्ञापन
जीएमडीए के शहरी पर्यावरण प्रभाग के अनुसार, जोहड़ के जीर्णोद्धार का उद्देश्य जलाशय को संरक्षित करने के साथ आसपास के क्षेत्र को लोगों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करना है। इसे पर्यटन स्थल के तौर पर भी विकसित किया गया है, ताकि गुरुग्राम के लोगों को शहर के बीच प्रकृति के करीब समय बिताने के लिए एक बेहतर स्थान मिल सके।
विज्ञापन