फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP BJP Reshuffle District In Charges Likely to Be Changed After State and Regional Changes News in Hindi

यूपी विधानसभा चुनाव: भाजपा बदलेगी अपने प्रत्याशियों को... दिखेगी प्रदेश और क्षेत्र के परिवर्तन की छाप

Mon, 07 Sep 2026 03:02 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 07 Sep 2026 03:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा संगठन में बदलाव कर सकती है। भाजपा अपने प्रभारियों को बदल सकती है। इसमें प्रदेश और क्षेत्र के परिवर्तन की छाप दिखाई दे सकती है।

विज्ञापन
UP BJP Reshuffle District In Charges Likely to Be Changed After State and Regional Changes News in Hindi
UP BJP Reshuffle - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा संगठन को मथने में लगी है। प्रदेश और क्षेत्रीय कार्यकारिणी में फेरबदल के बाद अब जिलों के प्रभारियों के बदलने की बारी है। अगले चरण में जिले के प्रभारी बदले जा सकते हैं। इस बदलाव की इन बयारों ने टिकट के दावेदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


इन दिनों भाजपा में लगातार बदलाव चल रहा है। पहले 16 मार्च को मुरादाबाद महानगर कार्यकारिणी का गठन हुआ। जबकि दो अप्रैल को जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। दोनों कमेटियों में बदलाव के साथ जातिगत संतुलन बनाने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन

 

वहीं पदाधिकारियों के चयन को लेकर बड़े नेताओं में खींचतान भी देखने को मिली। इसके बाद 25 जून को प्रदेश कार्यकारिणी को बदलकर नए सिरे से मथ दिया गया।

 

तीन दिन पहले ही क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मुरादाबाद और संभल को जगह नहीं मिली। भाजपा में चल रही बदलाव की हवा के बीच अब जिले के प्रभारियों का नंबर है। 

 
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश और क्षेत्र की पुरानी कार्यकारिणी के प्रभाव में बनाए गए जिला प्रभारी बदले जा सकते हैं। पार्टी के भीतर इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है।

मंडल में वर्तमान में कौन कहां का है प्रभारी

 
जिला प्रभारी का नाम पद / विवरण
मुरादाबाद महानगर मोहनलाल सैनी अध्यक्ष, रामपुर जिला सहकारी बैंक
मुरादाबाद जिला राजेश यादव उपाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी
बिजनौर हरिओम शर्मा पूर्व महामंत्री, क्षेत्रीय कार्यकारिणी
संभल हेमंत राजपूत महामंत्री, ब्रज क्षेत्र
अमरोहा राजीव सिसोदिया पूर्व जिलाध्यक्ष, बिजनौर
रामपुर राजा वर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा

प्रदेश और क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन हो गया है। बदलाव चल रहा है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए नए सिरे से संगठन का गठन किया जा रहा है। ऐसे में प्रभारी भी बदले जा सकते हैं। - आकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष

 

दावेदार तलाश रहे हर मोर्चे पर नए नए पैरोकार
भाजपा के भीतर चल रहे बदलाव के बीच टिकट के दावेदार अब हर मोर्चे पर नए पैरोकार तलाश रहे हैं। ताकि क्षेत्रीय कार्यकारिणी से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी तक उनकी दावेदारी की पैरोकारी हो सके। इसके मेरठ और लखनऊ की सिफारिश के बाद ही दिल्ली संसदीय बोर्ड तक दावेदारों का नाम पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed