सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Small problem of cash is a big problem for patients

Gurugram News: खुले पैसों की छोटी समस्या मरीजों के लिए बड़ी परेशानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Small problem of cash is a big problem for patients
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल : खुले पैसों के लिए भटकना पड़ता है, पहली बार आने वालों को होती है परेशानी
Trending Videos

- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला नागरिक अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर खुले पैसों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्चा बनवाने के दौरान जब मरीज दस रुपये का नोट देते हैं तो कई बार काउंटर पर बैठे कर्मी उनसे खुले पैसे लाने के लिए बोलते हैं। ऐसे में मरीजों को इसके लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है, जिससे उनका समय भी बर्बाद होता है।

मरीजों का कहना है कि अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आते हैं, जिसके चलते खुले पैसों की कमी बनी रहती है। यह छोटी समस्या होने के बावजूद मरीजों के लिए बड़ी परेशानी बन रही है। दूर-दराज और खासकर पहली बार जिला अस्पताल आए लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कई बार मरीज दस रुपये का नोट देते हैं, लेकिन काउंटर पर चेंज न होने के कारण पांच रुपये बाद में लेने के लिए कहा जाता है लेकिन अधिकांश मरीज पांच रुपये के लिए दोबारा काउंटर पर नहीं जाते और उनके रुपये वहीं रह जाते हैं। खुले रुपये न मिलने से मरीजों को काफी देर तक काउंटर पर ही खड़ा रहना पड़ता है, जिससे काउंटर पर मरीजों का दबाव बना रहता है। बता दें अस्पताल में अब तक ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट करने की सुविधा नहीं है।
--------------------------------
कभी-कभी पांच रुपये के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार यह समस्या झेल चुकी हूं। इसलिए अब घर से ही चेंज लेकर आती हूं। -शीला, मरीज
पर्चा कटवाने गया था, लेकिन पांच रुपये का चेंज नहीं था, इसलिए दूसरे मरीज से पैसे लेकर देने पड़े। इस व्यवस्था में सुधार लेने करने की जरूरत है। -सर्वेश कुमार, तीमारदार
पांच रुपए चेंज नहीं होने की वजह से कई बार लाइन से बाहर जाना पड़ता है और चेंज लाने के बाद कोई मरीज अपने आगे नहीं लगने देता। इस वजह से दोबारा लाइन में लगना पड़ता है। -दुर्गा देवी, मरीज
-----------------------
अस्पताल में यूपीआई से शुल्क लेने के लिए बैंक से बातचीत चल रही है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए जा चुके हैं। -लोकवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed