सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   DTPE's yellow paw continued for the fourth day, action was taken in eight colonies.

Gurugram News: चौथे दिन भी चला डीटीपीई का पीला पंजा, आठ कॉलोनियों में कार्रवाई

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
DTPE's yellow paw continued for the fourth day, action was taken in eight colonies.
विज्ञापन
फोटो -
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। मंगलवार को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के डीटीपी एन्फोर्समेंट गुरुग्राम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के चौथे दिन भी आठ कॉलोनियों पर कार्रवाई की। डीटीपीई (एन्फोर्समेंट) अमित मधोलिया के नेतृत्व में सड़कों के राइट ऑफ वे करने के साथ ग्रीन एरिया और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। विभाग के मुताबिक, चार दिन में अब तक 3000 से अधिक अतिक्रमण को हटाया जा चुका है। डीटीपीई की मानें तो लोगों ने घरों के आगे और कॉर्नर घरों के किनारे इस कदर ग्रिल लगाकर अतिक्रमण किया था कि दो गाड़ियां एक साथ नहीं निकल सकतीं। विभाग ने कहा कि इस अभियान के बाद से संकरी सड़कों की समस्या खत्म हो जाएगी।

---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशांत लोक एक और डीएलएफ में लोगों ने खुद हटाया अतिक्रमण
विभाग के मुताबिक, इस अभियान को अब आम नागरिकों का भी समर्थन मिल रहा है। सुशांत लोक एक और डीएलएफ क्षेत्रों में निवासियों ने खुद अपने घरों के बाहर किया गया अतिक्रमण हटाया। सुशांत लोक एक के डी-ब्लॉक के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि लोगों ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया।वहीं, सुशांत लोक ए-ब्लॉक के मैप्पल ब्लॉक में करीब 120 मकानों में से शाम तक लगभग 75 प्रतिशत घरों के बाहर से बड़े अतिक्रमण हटाए गए।

इसी तरह, डीएलएफ फेज-2 में भी करीब 350 मकानों के सामने से निवासियों ने अपने स्तर पर ही अतिक्रमण हटाया। लोगों ने गमलों को अंदर शिफ्ट किया, अवैध ग्रिल्स हटाईं और बड़े पौधों को व्यवस्थित तरीके से स्थानांतरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed