एक सुनीता दो दीवाने: एक ही कमरे में रहते थे सभी, दोनों से थे संबंध; एक दिन संदूक में मिली अमन की गली हुई लाश
बिहार के सहरसा निवासी अमन (मृतक) एक साल से सुनीता के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। सुनीता उसके नाम का सिंदूर लगाती है व मंगलसूत्र पहनती है। कुछ समय पहले ही उनके साथ सोनू कुमार व मोहम्मद मिराज भी रहने लगे थे। इसी दौरान सुनीता व सोनू कुमार के बीच संबंध बन गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में बंजारा मार्केट के पास बनी झुग्गियों में अमन नामक युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने अमन की 25 अप्रैल की सुबह करीब 6.30 बजे गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद शव को लोहे के संदूक में छुपा दिया था। 26 अप्रैल की दोपहर संदूक से बदबू आने के बाद हत्या का खुलासा हो सका। सूचना मिलने पर सेक्टर-53 थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मामले में आगामी कार्रवाई की।
अमन को लग चुकी थी सोनू और सुनीत के संबंध की भनक
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर (बिहार) के भ्रावस्थान गमनगरा गांव निवासी सोनू कुमार (20) और सहरसा (बिहार) के हसरातचक गांव निवासी मोहम्मद मिराज (20) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बंजारा मार्केट के पास अमन (मृतक) व सुनीत के साथ ही झुग्गी में रहते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अमन (मृतक) को आरोपी सोनू कुमार व सुनीता के आपसी संबंधों के बारे में पता चल गया था। जिस पर आरोपी सोनू कुमार ने अपने साथी मोहम्मद मिराज के साथ मिलकर 25 अप्रैल की सुबह करीब 6.30 बजे झुग्गी में गला घोंटकर अमन की हत्या कर दी। इसके बाद शव को संदूक में रख दिया था। 26 अप्रैल की दोपहर को संदूक से बदबू आने के बाद ही सुनीता को अमन की हत्या के बारे में पता चला। उसने अमन के भाई उमाशंकर को कॉल करके बताया था। पुलिस ने मृतक के भाई उमाशंकर की शिकायत पर सेक्टर-53 थाने में हत्या संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
एक साल से साथ रह रहे अमन व सुनीता
पुलिस की जांच में सामने आया कि बिहार के सहरसा निवासी अमन (मृतक) करीब एक साल से सुनीता के साथ बंजारा मार्केट के पास बनी झुग्गी में सहमति संबंध में रह रहा था। हालांकि सुनीता उसके नाम का सिंदूर लगाती है व मंगलसूत्र पहनती है। कुछ समय पहले ही उसी झुग्गी में उनके साथ सोनू कुमार व मोहम्मद मिराज भी रहने लगे थे। इसी दौरान सुनीता व सोनू कुमार के बीच संबंध बन गए थे। कुछ दिन पहले अमन को सुनीता व सोनू कुमार के अवैध संबंधों का पता चला तो उनके बीच झगड़ा हुआ था। ऐसे में सोनू को डर था कि कहीं अमन उससे बदला न ले। इसी वजह से उसने अपने दोस्त मोहम्मद मिराज के साथ मिलकर 25 अप्रैल को सुबह करीब 6.30 बजे गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
चाय पीने के बाद वारदात को दिया अंजाम
25 अप्रैल की सुबह उठने के बाद सुनीता ने चाय बनाई थी और चारों ने चाय पी। इसके बाद सुनीता घरों में काम करने के लिए झुग्गी से चली गई। सोनू कुमार व मोहम्मद मिराज ने अमन को दबोच लिया और हाथों से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने का अवसर नहीं मिलने पर शव को संदूक में ही रख दिया। हालांकि पुलिस हत्या मामले में सुनीता की संलिप्ता की जांच कर रही है।
सुनीता के पूछने पर गांजा लाने की कही बात
25 अप्रैल की सुबह अमन की हत्या के बाद सोनू कुमार व मोहम्मद मिराज ने शव को संदूक में बंद कर दिया था। जब सुनीता घरों में काम करके वापस आई तो उसने दोनों से अमन के बारे में पूछा तो आरोपियों ने उसको गांजा लेने जाने के बारे बताया। हालांकि आरोपी शव को ठिकाने नहीं लगा सके। ऐसे में दूसरे दिन 26 अप्रैल को संदूक से बदबू आने के बाद अमन की हत्या के बारे में पता चला।
एक ही मोबाइल प्रयोग करते थे चारों
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि चारों एक ही मोबाइल का प्रयोग करते थे। ऐसे में जब सुनीता ने दोनों आरोपियों से अमन के बारे में पूछा तो गांजा लाने की बात बताई। अमन के पास मोबाइल नहीं होने के कारण उससे संपर्क भी नहीं किया जा सकता था। ऐसे में सुनीता भी अपने काम में लग गई थी।
अवैध संबंध बनी हत्या की वजह
आगामी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अब तक पूछताछ में अवैध संबंधों में हत्या करने की बात सामने आई है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। हत्या मामले में सुनीता से भी पूछताछ की जा रही है। उसकी संलिप्ता सामने आती हैं, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - अजय, पीएसआई व जांच अधिकारी, सेक्टर-53 थाना।

कमेंट
कमेंट X