सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Health department's heat action plan implemented in view of heat wave

Gurugram News: लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग का हीट एक्शन प्लान लागू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Health department's heat action plan implemented in view of heat wave
विज्ञापन
-नागरिक अस्पताल में मरीजों को दिए जाएंगे ओआरएस पैकेट
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में तेज धूप और लू के कारण अप्रैल महीने में ही करीब 500 से 600 मरीज ओपीडी में पहुंचे। बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हीट एक्शन प्लान लागू कर दिया है। इसके तहत अस्पतालों में मरीजों को ओआरएस की पाउच निशुल्क वितरित की जाएगी। साथ ही मेडिसिन ओपीडी और कैजुअल्टी में भी ओआरएस मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यालय स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं।
मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक फ्लूइड आइस पैक और अन्य जरूरी सामग्री का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा जिले के सभी 43 स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस का पर्याप्त भंडारण रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। तेज धूप और लू के कारण नागरिक अस्पताल में पेट दर्द, सिर दर्द और उल्टी-दस्त जैसी समस्याओं के मरीज अधिक आ रहे हैं। स्थिति गंभीर होने पर कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। डॉक्टरों ने लोगों को धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
वर्जन
जिले के सभी 43 स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस पैकेट का पर्याप्त स्टॉक रखने के आदेश दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को नागरिक अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है ताकि समय पर उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो सकें। -डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed