सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA Chief Gianni Infantino Applauds PM Modi’s Football Session With Children in Sikkim

PM Modi Football Video: पीएम मोदी को फुटबॉल खेलता देख गदगद हुए फीफा अध्यक्ष जियानी, तस्वीर साझा कर क्या बोले?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 29 Apr 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलों के प्रति रुचि की सराहना की है। उन्होंने सिक्किम के गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते पीएम मोदी की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि फुटबॉल पूरी दुनिया को जोड़ता है। पीएम मोदी ने भी इस सत्र को ऊर्जावान और यादगार बताया।

FIFA Chief Gianni Infantino Applauds PM Modi’s Football Session With Children in Sikkim
जियानी इन्फैंटिनो और पीएम मोदी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेल भावना और फुटबॉल के प्रति उत्साह की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह सिक्किम के गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए। इन्फैंटिनो ने अपने पोस्ट में लिखा, 'नरेंद्र मोदी को हमारे खूबसूरत खेल को खेलते देखना शानदार है। फुटबॉल सच में पूरी दुनिया को जोड़ता है।'
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

गंगटोक में बच्चों संग खेले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सिक्किम दौरे पर थे, जहां उन्होंने सुबह बच्चों के साथ फुटबॉल खेला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'सिक्किम में गंगटोक की खूबसूरत सुबह में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने जैसा कुछ नहीं!' इसके बाद एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, 'इन युवाओं के साथ यह फुटबॉल सत्र सच में ऊर्जा से भर देने वाला रहा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)


पूर्वोत्तर में बेहद लोकप्रिय है फुटबॉल
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में फुटबॉल बेहद लोकप्रिय खेल है। सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर और मेघालय जैसे राज्यों में फुटबॉल को खास पहचान मिली हुई है। कई जगहों पर इसकी लोकप्रियता क्रिकेट से भी ज्यादा मानी जाती है। ऐसे में पीएम मोदी का बच्चों के साथ फुटबॉल खेलना स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों के लिए खास संदेश माना जा रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)


पहले भी मिल चुके हैं पीएम मोदी और इन्फैंटिनो
यह पहली बार नहीं है जब फीफा अध्यक्ष ने पीएम मोदी की सराहना की हो। दोनों नेता कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिल चुके हैं। दिसंबर 2018 में अर्जेंटीना में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी उनकी मुलाकात हुई थी। उस समय इन्फैंटिनो ने पीएम मोदी को उनके नाम वाली फुटबॉल जर्सी भेंट की थी। उस मौके पर पीएम मोदी ने कहा था, 'अर्जेंटीना आकर फुटबॉल को याद न करना नामुमकिन है। अर्जेंटीना के खिलाड़ी भारत में बेहद लोकप्रिय हैं। आज फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो से यह जर्सी पाकर खुशी हुई।'

खेल कूटनीति को भी बढ़ावा
विशेषज्ञ मानते हैं कि खेल के जरिए ऐसे संदेश भारत और दुनिया के बीच सकारात्मक संबंधों को मजबूत करते हैं। पीएम मोदी का यह फुटबॉल सत्र भी उसी दिशा में एक प्रतीकात्मक कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed