सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   FIR lodged against quack doctor

Gurugram News: झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against quack doctor
विज्ञापन
गुरुग्राम। गांधी नगर इलाके में सोमवार को ड्रग कंट्रोलर व जिला स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर कार्रवाई की। ड्रग कंट्रोलर विभाग के अधिकारी सुरेश ने बताया कि कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर शिवाजी नगर पुलिस को सौंप दिया गया है।
Trending Videos

मंगलवार को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीएमओ डॉ लोकवीर ने बताया कि कार्रवाई के दौरान टीम को मौके पर एक मरीज भर्ती मिला, जिसका इलाज आरोपी मिराज आलम कर रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी के पास किसी प्रकार की मेडिकल डिग्री या वैध चिकित्सकीय लाइसेंस नहीं था। बताया गया कि वह पहले एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में कार्य करता था और बाद में खुद को डॉक्टर बताकर पिछले पांच से छह वर्षों से विभिन्न स्थानों पर क्लीनिक चला रहा था। वह पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से गांधी नगर क्षेत्र में सक्रिय था। छापेमारी के दौरान क्लीनिक से 36 प्रकार की दवाएं बरामद हुईं, जिनके कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। सभी दवाओं को मौके पर सीज कर लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed