{"_id":"69ee6f735cbcca57e3007972","slug":"inauguration-of-the-phirni-road-in-lahabas-village-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111589-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लाहाबास गांव में फिरनी मार्ग का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लाहाबास गांव में फिरनी मार्ग का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-लंबे समय से परेशान ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां । क्षेत्र के गांव लाहाबास में लंबे समय से लोगों की परेशानी का कारण बने फिरनी मार्ग का आखिरकार उद्घाटन कर दिया गया। इस मार्ग के बनने से गांववासियों में खुशी का माहौल है, क्योंकि काफी दिनों से ग्रामीण रास्ते की समस्या से जूझ रहे थे। खराब मार्ग के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस समस्या से राहत मिलेगी।
फिरनी मार्ग का उद्घाटन जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के नेतृत्व में मेवात क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनहितकारी नीतियों का असर अब गांव-गांव में दिखाई दे रहा है। सड़क, पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, जिससे आमजन का जीवन स्तर लगातार बेहतर हो रहा है।ग्रामीणों ने कहा कि फिरनी मार्ग बनने से अब लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही गांव के अंदर आवागमन भी सुगम होगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में गांव में अन्य विकास कार्य भी इसी तरह पूरे किए जाएंगे। लाहाबास गांव में फिरनी मार्ग का उद्घाटन ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X