सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cattle Smuggler Shakir Shot in the Leg During Encounter with Police

Gurugram News: पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोतस्कर शाकिर के पैर में लगी गोली

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Cattle Smuggler Shakir Shot in the Leg During Encounter with Police
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी शाकिर।
विज्ञापन
-पल्ला पहाड़ में हुआ आमना-सामना, आरोपी ने पुलिस पर की थी फायरिंग
Trending Videos

-जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल, पहले से दर्ज हैं करीब 10 मुकदमे
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सीआईए नूंह और पुन्हाना अपराध शाखा की संयुक्त टीम की वांछित गो-तस्कर शाकिर के साथ मुठभेड़ हो गई। बाइक से भागने का प्रयास करते आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के सीधे पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान शाकिर पुत्र नवाबदीन निवासी लुहिंगा कला थाना पुन्हाना के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सीआईए नूंह प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप मोर एवं सीआईए पुन्हाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम वांछित आरोपी की तलाश में थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल पर तावडू की तरफ से पल्ला पहाड़ मार्ग से नूंह की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर अरावली हर्बल नर्सरी के सामने नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी नाकाबंदी देखकर भाग निकला और पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। अरावली क्षेत्र में बाइक का संतुलन बिगड़ने से आरोपी गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस के अनुसार उसने अवैध देशी तमंचे से पुलिस पार्टी पर सीधी फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गोली इंस्पेक्टर संदीप मोर के पास से निकल गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी गई, लेकिन वह दोबारा हथियार लोड करने लगा। इसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर की ओर फायर किया गया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और उसे काबू कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ नूंह सदर थाना में मुठभेड़ के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक शाकिर पर पुन्हाना, नूंह सदर व नगीना सहित विभिन्न थानों में गोकशी और अन्य मामलों के करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं।
दो दिन में दो बड़ी कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक डाक्टर अर्पित जैन ने जिले में तनाव का माहौल पैदा करने वाले अपराध गोकशी व तस्करी पर रोक लगाने की अपनी प्रतिबद्धता जताई थी। इसके बाद से लगातार जिले में इस अपराध से जुड़े आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा रहे है। शनिवार को भी जिला पुलिस की हिस्ट्रीशीटर रहीश के साथ मुठभेड़ हुई थी। उसके बाद देर रात गौतस्करी के आरोपी शाकिर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस अधीक्षक डाक्टर अर्पित जैन के निर्देश पर अपराध के विरुद्ध ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
------------------
बदमाश की गोली से घायल सिपाही को मिली छुट्टी
नूंह। शनिवार को हिस्ट्रीशीटर रहीश के साथ हुई मुठभेड़ में घायल सिपाही गौतम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वारदात के दौरान उन्होंने जांबाजी दिखाते हुए बदमाश को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। गोली लगने के बाद भी उनका हौंसला डिगा नहीं। एक गोली उनके पैर को छूकर निकल गई थी। उन्हें भी नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उधर, घायल बदमाश रहीश अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed