{"_id":"69ee6c4315b0b7d14d034dcc","slug":"basic-amenities-in-the-village-will-improve-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-86043-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गांव की बुनियादी सुविधाएं होंगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गांव की बुनियादी सुविधाएं होंगी बेहतर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेयर ने वार्ड-19 में 1 करोड़ से अधिक के तीन विकास कार्यों का किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर नगर निगम की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने रविवार को वार्ड-19 के गांव सिकंदरपुर में तीन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों पर एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे, जिससे गांव के लोगों को बुनियादी सुविधाएं बेहतर मिलेंगी।
कार्यक्रम में मेयर ने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि सिकंदरपुर गांव में लंबे समय से गलियों की हालत खराब थी और बारिश के समय पानी भरने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए गलियों के निर्माण का काम शुरू किया गया है। इसके साथ ही ओरिस सोसाइटी के पास रेवेन्यू रास्ते पर टाइल्स लगाने का काम भी किया जाएगा। इससे बारिश के समय कीचड़ और जलभराव की समस्या खत्म होगी और लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। गांव में एससी कुएं के पास भी निर्माण कार्य होगा, जिससे इलाके का सौंदर्य बढ़ेगा और लोगों को अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी।
मेयर ने कहा कि नगर निगम आगे भी इसी तरह विकास कार्य करता रहेगा और किसी भी वार्ड को पीछे नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और अपने क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें। पार्षद रवि यादव ने मेयर का आभार जताते हुए कहा कि ये सभी काम लंबे समय से जरूरी थे। इनके पूरा होने से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी समस्याएं कम होंगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X