सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   State-ranking badminton tournament begins; over 400 players participate.

Gurugram News: राज्य रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
State-ranking badminton tournament begins; over 400 players participate.
विज्ञापन
अंडर-19 बालिका वर्ग में जिले की अद्विका, एड्रियाना, सिया, देवांशी और सान्वी अगले दौर में पहुंचीं

फोटो.....

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित अंडर-19 एवं सीनियर वर्ग की प्रथम हरियाणा राज्य रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता मंंगलवार से शुरू हो गई। शुभारंभ न्यू कॉलोनी स्थित जीडीबीए हॉल में हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए।



प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भुवनेश मल्होत्रा ने किया, जबकि पार्षद विजय परमार विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर हरियाणा बैडमिंटन संघ के महासचिव एसके जटराना, टूर्नामेंट मैनेजर शिवम कटारिया सहित जीडीबीए के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने खेल को युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, हरियाणा बैडमिंटन संघ के महासचिव एसके जटराना ने बताया कि प्रतियोगिता 19 जून तक चलेगी। पूरे प्रदेश से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। आगामी दिनों में विभिन्न वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन

प्रतियोगिता में चमके ये खिलाड़ी
अंडर-19 (बालक वर्ग) - निशांत यादव और आर्यन डांगी (गुरुग्राम), अंबाला के कृष्णा गुप्ता तथा सोनीपत के यशवीर राठी और आदित्य तुषीर
अंडर-19 (बालिका वर्ग) - जिले की अद्विका वर्मा, एड्रियाना छिब्बर, सिया यादव, देवांशी दलाल और सान्वी अनेजा।
पुरुष एकल वर्ग - जिले के वेदांश, आशीष मुंजाल, धीरन यादव और शिवा पांडेय, फरीदाबाद के मानव चौधरी तथा भिवानी के हर्ष अरोड़ा
महिला एकल वर्ग - जिले की सिया यादव, याशिका देसवाल और कुशा खुल्लर, सोनीपत की नैंसी तथा फरीदाबाद की मेधावी नागर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed