फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students will learn AI and Fintech.

Gurugram News: विद्यार्थी सीखेंगे एआई और फिनटेक

Wed, 22 Jul 2026 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Students will learn AI and Fintech.
गुरुग्राम के चयनित स्कूलों की सूची जल्द होगी जारी
विज्ञापन

नंबर गेम - 306 स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा होगी शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। हरियाणा सरकार जिले के सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा का दायरा दोगुना करने जा रही है। इसका सीधा लाभ गुरुग्राम जिले के विद्यार्थियों को भी मिलेगा। पहले चरण में प्रदेश के 306 नए सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू की जाएगी। गुरुग्राम के जिन स्कूलों का चयन होगा, उनकी सूची जल्द जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद विद्यार्थी एआई और फिनटेक जैसे आधुनिक विषय के बारे में पढ़ेंगे।

समग्र शिक्षा योजना की समीक्षा बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी जिला उपायुक्तों को सरकारी स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर बच्चे तक अच्छी शिक्षा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

बदलती उद्योगों की जरूरतों को समझेंगे छात्र

सरकार के इस फैसले से वर्ष 2026-27 में ज्यादातर सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू होगी। इससे पहले के मुकाबले अधिक छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ किसी हुनर या रोजगार से जुड़ी शिक्षा सीखने का मौका मिलेगा। इससे भविष्य में उन्हें नौकरी पाने या अपना काम शुरू करने में भी मदद मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को पारंपरिक विषयों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और फिनटेक जैसे आधुनिक विषय भी पढ़ाए जाएंगे। इन विषयों के माध्यम से छात्र नई तकनीक, डिजिटल सेवाओं और बदलती उद्योगों की जरूरतों को समझ सकेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि स्कूल स्तर से ही विद्यार्थियों को ऐसे कौशल दिए जाएं, जिससे वे उच्च शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------
जिले में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने के लिए चयनित स्कूलों की संख्या अभी तय नहीं हुई है। शिक्षा विभाग की ओर से अंतिम सूची जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि गुरुग्राम के कितने सरकारी स्कूल इस योजना में शामिल किए जाएंगे। -सुमिता रांगी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed