फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TRF claims responsibility for Anantnag attack Says J&K Police targeted precisely

अनंतनाग हमले की TRF ने ली जिम्मेदारी: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के बीच पुलिसकर्मी की हत्या, सामने आया सीसीटीवी

Wed, 22 Jul 2026 04:25 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क अनंतनाग
अमर उजाला, नेटवर्क अनंतनाग Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 22 Jul 2026 04:25 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के लाल चौक में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
TRF claims responsibility for Anantnag attack Says J&K Police targeted precisely
टीआरएफ का वायरल पोस्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पुलिसकर्मी पर हुए हमले को लेकर टीआरएफ ने सोशल मीडिया के जरिए जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। संगठन ने अपने बयान में हमले को लेकर कई दावे किए हैं।

विज्ञापन


कहा की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हमने लक्षित हमला किया। इस बयान में यह भी कहा गया है कि 'रेजिस्टेंस फाइटर्स' ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कर्मी को निशाना बनाया।

विज्ञापन

दावे के अनुसार, जेकेपी के हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन पर हमला किया गया जिसमें उन्हें पांच गोलियां लगीं। बयान में संगठन ने भारतीय सरकार और उसके समर्थकों के खिलाफ आगे भी प्रतिरोध जारी रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:30 बजे हुई गोलीबारी में हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन घायल हो गए थे। वह अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। हमले के बाद उन्हें तुरंत अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

यह भी खबर भी पढ़ें: अनंतनाग में आतंकी हमला!: पुलिस दल पर फायरिंग, गोली लगने से हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन बलिदान

अनंतनाग आतंकी हमले पर उपराज्यपाल का सख्त संदेश
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात से बात कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने हमले में बलिदान हुए हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन कुरैशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

उपराज्यपाल ने कहा कि ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवान के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है। उन्होंने इस हमले को कायराना और निंदनीय करार देते हुए कहा कि इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मनोज सिन्हा ने भरोसा दिलाया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर तैनात हैं और हमले के जिम्मेदार आतंकियों को जल्द कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आतंक फैलाने की हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और दोषियों को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed