फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two people travelling in a tempo killed, five injured due to falling stones on the Jammu-Srinagar highway.

रामबन में दर्दनाक हादसा: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पत्थर गिरने से टेंपो सवार दो की मौत, पांच घायल

Wed, 22 Jul 2026 03:07 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 22 Jul 2026 03:07 PM IST
सार

रामबन जिले के रामसू इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत और पांच अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
Two people travelling in a tempo killed, five injured due to falling stones on the Jammu-Srinagar highway.
रामबन में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रनसू  के पास पहाड़ी से गिरे भारी पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरा और यात्री टेंपो से जा टकराया। हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा और उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद पुलिस, बचाव दल और स्थानीय लोगों की मदद से राहत अभियान चलाया गया। घायलों को तत्काल रामसू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इलाज के दौरान दो घायल यात्रियों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed