सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The complete record of teachers will be visible on the website of private schools.

Gurugram News: प्राइवेट स्कूलों की वेबसाइट पर दिखेगा शिक्षकों का पूरा रिकॉर्ड

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
The complete record of teachers will be visible on the website of private schools.
विज्ञापन
गुरुग्राम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों को एक बार फिर कड़े निर्देश जारी किए हैं, जिससे अब अभिभावकों को स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था और संसाधनों की सही व पूरी जानकारी मिल सकेगी। बोर्ड ने साफ कहा है कि सभी स्कूलों को अपनी वेबसाइट पर शिक्षकों से जुड़ी अनिवार्य जानकारियां तय समय सीमा के भीतर अपडेट करनी होंगी, अन्यथा कार्रवाई तय है। सीबीएसई के अनुसार, अनिवार्य सार्वजनिक प्रगति करण के तहत शिक्षकों की योग्यता, प्रशिक्षण विवरण, छात्र-शिक्षक अनुपात, शैक्षणिक उपलब्धियां और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी जानकारी तय प्रारूप में सार्वजनिक करना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अभिभावक स्कूल में पढ़ाई की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं का सही आकलन कर सकें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्कूल में छात्र-शिक्षक अनुपात 30 :1 से अधिक नहीं होना चाहिए और हर सेक्शन में नियमानुसार शिक्षक नियुक्त हो। इन मानकों की अनदेखी को संबद्धता नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। सीबीएसई ने यह भी चिंता जताई है कि कई स्कूल या तो अपनी वेबसाइट अपडेट नहीं कर रहे हैं या फिर अधूरी व भ्रामक जानकारी अपलोड कर रहे हैं, जिससे अभिभावक भ्रमित होते हैं। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन न करने पर जुर्माना या अन्य सख्त कार्रवाई की जा सकती है। सभी स्कूलों को 15 फरवरी तक संशोधित प्रारूप में पूरी जानकारी अपलोड करना अनिवार्य होगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed