सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The person who provided account for defrauding Rs 1.43 crore arrested by digital arrest

Gurugram News: डिजिटल अरेस्ट कर 1.43 करोड़ ठगने में खाता मुहैया कराने वाला धरा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
The person who provided account for defrauding Rs 1.43 crore arrested by digital arrest
साइबर क्राइम थाना ईस्ट की टीम ने गाजियाबाद से आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

20 हजार रुपये की मिली थी कमीशन

गुरुग्राम। सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट कर 1.43 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित कुमार गाजियाबाद निवासी के रूप में हुई है। साइबर क्राइम थाना ईस्ट की टीम ने आरोपी को बुधवार को गाजियाबाद से ही काबू किया है।

एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला की ठगी की रकम के 3 लाख रुपये जिस बैंक खाते में आए थे, वो खाता रोहित के नाम पर है। आरोपी ने यह बैंक खाता कमीशन में एक अन्य व्यक्ति को बेचा था। आरोपी को कमीशन के 20 हजार रुपए मिले थे। मामले में साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस को शिकायत 11 फरवरी को एक व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर इन्हें कॉल किया। आरोपी ने केस का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट किया। जांच के नाम पर आरोपी ने 1.43 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। ये रुपये जांच पूरी होने के बाद वापस करने का भरोसा आरोपी ने दिया था लेकिन रुपये वापस नहीं किए और संपर्क भी बंद कर दिया। साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed