सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The pile of garbage has become a source of trouble.

Gurugram News: कूड़े का ढेर बना परेशानी का कारण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
The pile of garbage has become a source of trouble.
विज्ञापन
बादशाहपुर। वजीराबाद गांव में धनी चौक पर लंबे समय से जमा कूड़े का ढेर स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। क्षेत्र में फैले इस कूड़े से उठने वाली बदबू के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण सुशांत के अनुसार, यहां करीब 10-10 दिन तक कूड़ा नहीं उठाया जाता है, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है और बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। वहीं, दुष्यंत यादव का कहना है कि यह कूड़ा न केवल लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है, बल्कि शहर की सुंदरता को भी खराब कर रहा है। कूड़े के ढेर पर लावारिस पशु भोजन की तलाश में मंडराते रहते हैं। यह स्थिति सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के लिए भी असुविधा का कारण बन रही है। लोगों ने इस समस्या को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है। बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed