{"_id":"6a773003a13bce34e70ec91b","slug":"the-sawan-market-has-become-a-major-source-of-support-for-small-entrepreneurs-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97157-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छोटे उद्यमियों के लिए बड़ा सहारा बना सावन का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छोटे उद्यमियों के लिए बड़ा सहारा बना सावन का बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सजने लगा परिधान, जूलरी, पूजन सामग्री और सजावटी सामान का बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सावन का पावन महीना स्थानीय छोटे उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आया है। हरियाली तीज और रक्षाबंधन को ध्यान में रखकर परिधान, जूलरी, पूजन सामग्री और सजावटी सामान का बाजार सजने लगा है। साथ ही तीज से पहले ही ब्यूटी पार्लर और सैलून में भी बुकिंग बढ़ने लगी है। वहीं, इस बार व्यवसायियों ने आधुनिकता के बीच परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम पेश किया है। जहां एक ओर बाजारों में उपयोग के बाद पौधा बनने वाली इको-फ्रेंडली राखियों की भारी मांग है, वहीं दूसरी ओर त्योहारों के सीजन में पारंपरिक केसर, मलाई और खोया वाले घेवर की मिठास हर तरफ घुल रही है। बदलते दौर में यह पहल लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हरियाली तीज और राखी को लेकर महिलाएं मेकअप समेत ब्यूटीपार्लर की अन्य सेवाएं लेती हैं। शादियों के सीजन के बाद ब्यूटी पार्लर में सबसे ज्यादा रौनक इसी महीने में होती है। -सत्यवती, ब्यूटीशियन
विज्ञापन
इन दिनों हरियाली तीज और रक्षा बंधन के उपहारों की पैकेजिंग की बहुत मांग है। इसमें पूजा की थाली, रोली, चंदन, राखी और नमकीन आदि की पैकेजिंग भेजी जा रही है। -रीमा गोयल, व्यवसायी
हरियाली तीज और आगे रक्षा बंधन को लेकर कृत्रिम गहनों और एक्सेसरीज की खूब मांग है। विभिन्न ज्यामितीय आकार के ईयर रिंग्स, व मेटल हैंड स्टेक (ब्रेसलेट) की मांग ज्यादा है। -श्रिया भाकर जूलरी डिजाइनर व्यवसायी
पौधों के बीज को राखियों की सजावट के लिए प्रयोग में लाया गया है, ताकि प्रयोग के बाद उसे जमीन या गमले में डाल का तुलसी और अन्य पौधे उगाए जा सकते हैं। -राघव मोहता, स्टार्टअप उद्यमी
पार्लर में रोजाना करीब 20-28 बुकिंग आ रही हैं। इनमें मेकअप, हेयर स्टाइल, नेल आर्ट और स्किन केयर की सेवाओं की सबसे ज्यादा मांग है। -स्मृति
अब केवल मेकअप कराने के बजाय हेयर स्टाइल, नेल आर्ट और स्किन केयर जैसी सेवाएं भी एक साथ बुक कर रही हैं। तीज के नजदीक आने पर शाम के समय के स्लॉट सबसे पहले भर रहे हैं। -सविता