फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The team won thanks to the explosive batting of Parv Chaudhary and Sundar Yadav.

Gurugram News: पर्व चौधरी और सुंदर यादव की तूफानी बल्लेबाजी से टीम जीती

Wed, 19 Aug 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The team won thanks to the explosive batting of Parv Chaudhary and Sundar Yadav.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। सेक्टर-84 स्थित एसआरसीसी क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को मानसून कप के लीग मुकाबले में स्पोर्ट्सक्यूब क्रिकेट अकादमी ने एसआर क्रिकेट अकादमी की टीम को 3 विकेट से हराया। एसआर अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में 296 रन बनाए। यशवर्द्धन गौतम ने 81 और आरनव गोयल ने 67 रन बनाए। कप्तान एके ने 38 और अक्षय यादव ने 28 रन का योगदान दिया। स्पोर्ट्सक्यूब अकादमी की ओर से विजय श्रीवास्तव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके। वैभव तिवारी और अमित यादव को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्सक्यूब क्रिकेट अकादमी ने पर्व चौधरी और सुंदर यादव की शानदार पारियों के दम पर 34.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पर्व चौधरी ने 85 और सुंदर यादव ने 66 रन की तूफानी पारी खेली। अंत में प्रियांशु यादव ने नाबाद 41 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। एसआर क्रिकेट अकादमी की ओर से भारत यादव ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed