पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three traffic police personnel honored.

Gurugram News: तीन यातायात पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Tue, 30 Jun 2026 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Three traffic police personnel honored.
गुरुग्राम। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलाेत ने मादक पदार्थ तस्करी मामले की जांच में सहयोग प्रदान करने पर तीन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है। दिल्ली के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मादक पदार्थों की जांच में सहयोग देने पर तीनों पुलिसकर्मियों के लिए प्रशस्ति प्रमाण पत्र जारी किए हैं। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में तैनात यातायात पुलिस के सिपाही नेतराम, अमन व अश्विनी ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी, दिल्ली जोनल यूनिट) की मदद की थी। तीनों पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध वाहन की तकनीकी ट्रैकिंग, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में सहयोग किया। यह सेंटर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के कार्यालय में बनाया गया है। पुलिस उपायुक्त प्रतीक गहलाेत ने तीनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा, तकनीकी दक्षता व टीमवर्क की सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed