{"_id":"6a577397c16821680a0d1b52","slug":"today-lord-jagannath-will-set-out-on-a-procession-through-the-city-accompanied-by-his-sister-and-brother-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94535-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आज बहन-भाई संग नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे भगवान जगन्नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आज बहन-भाई संग नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे भगवान जगन्नाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावरग्रिड हनुमान मंदिर, सेक्टर-15 पार्ट टू जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-10 सामुदायिक भवन, सेक्टर-17 और एस्सेल टावर में निकलेगी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के साथ शहर का माहौल संस्कृति और आध्यात्म के रंग में रंगने को तैयार है। बृहस्पतिवार को सेक्टर-15 पार्ट-2 श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-10 सामुदायिक भवन, पावरग्रिड सोसाइटी सेक्टर-43, सेक्टर-17 और एस्सेल टावर सोसाइटी से श्री जगन्नाथ यात्रा निकाली जाएगी।
सेक्टर-15 पार्ट-2 श्री जगन्नाथ मंदिर में सुबह 5 बजे से मंगल आरती के साथ पूजन शुरू किया जाएगा। इसके बाद पूजन, भजन कीर्तन, पहंडी विजे, छेरा पहरा के बाद दोपहर 3.30 बजे रथ यात्रा शुरू होगी। मंदिर में 20 जुलाई को हेरा पंचमी और 21 जुलाई को रथ दक्षिणायन का कार्यक्रम होगा। रथ यात्रा महोत्सव 27 जुलाई को नीलाद्रि विजे, दहिपरवाल कार्यक्रम के साथ संपन्न होगी। सेक्टर-10ए में जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजन समिति की श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पूजन और भंडारे के बाद दोपहर 2.15 बजे शुरू होगी, जो शाम 7.15 बजे संपन्न होगी। इसके बाद रात 8 बजे से यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सेक्टर-43 पावर ग्रिड जगन्नाथ मंदिर से बृहस्पतिवार को रथ यात्रा के पूजन का कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे शुरू होगी सुबह 11 बजे रथ यात्रा शुरू होगी। बुधवार को मंदिर में उभा दर्शन का पूजन किया गया। इस मंदिर परिसर में 17 जुलाई से 23 जुलाई तक रोजाना शाम 7.30 बजे से 8.30 बजे तक भजन कीर्तन और ओडिशा की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 27 जुलाई को नीलाद्रि विजे कार्यक्रम के साथ रथ यात्रा महोत्सव संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
इस्कॉन के नेतृत्व में इन सोसाइटियों मेंं निकलेगी रथ यात्रा
17 जुलाई -फर्रुखनगर और सोहना
18 जुलाई - सेक्टर 45, टाटा पिरामंती, सेक्टर 69
19 जुलाई - सेक्टर 84, जीएमडी टावर, एमथ्रीएम,
20 जुलाई - मानसून ब्रिज
21 जुलाई -एसजीटी, अंसल
22 जुलाई - सेक्टर 43, मानेसर
23 जुलाई -आर्किड एवेन्यू, आर्किड पीटल्स
24 जुलाई- सेंट्रल पार्क सोहना
25 जुलाई - सेंट्रल पार्क,
26 जुलाई - सेक्टर 9