{"_id":"6a577dae7c2be4496e08cbd6","slug":"villages-in-manesar-to-get-relief-from-waterlogging-and-filth-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94584-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर के गांवों में जलभराव और गंदगी से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर के गांवों में जलभराव और गंदगी से मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौरंगपुर में बनेगा 40 एमएलडी का एसटीपी, निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया हुई पूरा
नंबर गेम - 95 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर क्षेत्र के गांवों में सीवर और गंदे पानी की समस्या को दूर करने के लिए एक बड़ी पहल की जा रही है। सेक्टर-80 स्थित नौरंगपुर में 40 एमएलडी क्षमता का सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) बनाया जाएगा। इस परियोजना पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) काम कर रहा है। एसटीपी के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
इस प्लांट के बनने से नौरंगपुर, रामपुरा, नैनवाल सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। अभी कई जगहों पर सीवर का गंदा पानी जमा होने से लोगों को परेशानी होती है। बारिश के दौरान तो गांवों में हालात और खराब हो जाते हैं। नए एसटीपी के शुरू होने के बाद सीवर के पानी को वैज्ञानिक तरीके से साफ किया जाएगा और उसका सही निस्तारण किया जा सकेगा। इससे गांवों में जलभराव और गंदे पानी से होने वाली परेशानियां कम होंगी।
इस परियोजना के लिए नगर निगम मानेसर की ओर से 2.96 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। एसटीपी के निर्माण पर करीब 95 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार मानेसर क्षेत्र में तेजी से बढ़ती आबादी को देखते हुए सीवर व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी हो गया है। एसटीपी में साफ किए गए पानी का इस्तेमाल आसपास की ग्रीन बेल्ट और पौधों की सिंचाई के लिए किया जाएगा। इससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
सरकार की ओर से इलाके के लिए अच्छी पहल की जा रही है। जल्द ही गलियों में बहने वाले गंदे पानी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। -दया राम, पार्षद, वार्ड नंबर-16, नगर निगम मानेसर