सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trucks parked on the road increase the risk of accidents

Gurugram News: सड़क पर खड़े ट्रकों से बढ़ा हादसों का खतरा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Trucks parked on the road increase the risk of accidents
विज्ञापन
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में ट्रक चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। यहां कई जगह ट्रक ड्राइवर वाहन सड़क के बीच या किनारे खड़े कर देते हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आईएमटी के अलग-अलग सेक्टरों में सड़कों के किनारे लंबे समय तक ट्रक खड़े दिखाई देते हैं। कई बार ये ट्रक बिना किसी संकेत या पार्किंग लाइट के खड़े होते हैं, जिससे रात के समय दुर्घटना की आशंका और भी बढ़ जाती है। तेज रफ्तार से आने वाले वाहन चालकों को अचानक सामने खड़े ट्रक का अंदाजा नहीं लग पाता और हादसा हो सकता है। फैक्टरी में काम करने वाले अनिल त्यागी ने बताया कि ट्रक चालकों की लापरवाही के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे में प्रशासन को इस समस्या को लेकर कदम उठाना चाहिए। अलियर गांव के निवासी सतबीर चौहान ने बताया कि ट्रक चालक अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं। रात के समय हादसे का खतरा बना रहता है। एचएसआईआईडीसी के एजीएम राजीव गोयल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे और बीच मार्ग में खड़े किए जा रहे ट्रकों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed