{"_id":"6a91d7f4e1c7ce6f470192c4","slug":"two-new-dengue-cases-total-35-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99250-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डेंगू दो नए मामले, कुल संख्या 35","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डेंगू दो नए मामले, कुल संख्या 35
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिले में पिछले सात दिनों से डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सात दिन में डेंगू के 11 मरीजों और मलेरिया के एक मरीज की पुष्टि की गई है। शुक्रवार को दो डेंगू के मरीज मिले है, जिसके बाद जिले में अब तक डेंगू के 35 मरीज सामने आ चुके हैं।
विभाग की टीमें इन इलाकों का दौरा कर रही हैं। आसपास के घरों में सर्वे के अलावा लोगों को मलेरिया से बचाव व सावधानियों के बारे में बताया जा रहा है। बारिश के मौसम में शहर में जलभराव की समस्या हो जाती है, जिसमें डेंगू-मलेरिया के मच्छर ज्यादा पनपते हैं। विभाग का दावा है कि इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर एंटी लार्वा अभियान के तहत टीमें लगातार पानी में दवाइयों का छिड़काव करवा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस वर्ष अब तक मलेरिया के जिले में कुल पांच मरीज सामने आ चुके हैं। बारिश के चलते मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। जिले में अब तक डेंगू नियंत्रण के लिए 10,63,458 घरों में रैपिड फीवर मास सर्वे किया जा चुका है। वहीं शुक्रवार को 1243 घरों में विभिन्न टीमों ने दौरा किया। वहीं टीम ने अब तक 1678 घरों को नोटिस थमाया गया है। संवाद