सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Undergraduate admission deadline extended for the fourth time; applications now accepted until June 30.

Gurugram News: यूजी दाखिले की तारीख चौथी बार बढ़ी, अब 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Undergraduate admission deadline extended for the fourth time; applications now accepted until June 30.
विज्ञापन
देरी से खिसकेगा कॉलेजों का शैक्षणिक सत्र, जुलाई की जगह अगस्त में शुरू हो सकती हैं कक्षाएं



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से छात्रों को कॉलेज में आवेदन करने के लिए एक और मौका दिया गया है। दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को विभाग ने एक बार फिर बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। इससे पहले अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी। यह चौथी बार है जब आवेदन की तिथि में विस्तार किया गया है। 30 जून तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहने के कारण जुलाई माह में दाखिला प्रक्रिया पूरी करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इस की वजह से स्नातक (यूजी) कक्षाओं की शुरुआत जुलाई के बजाय अगस्त होने की संभावना है।
पहले जहां एक जुलाई से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो जाती थीं, वहीं इस बार दाखिला प्रक्रिया में देरी के कारण शैक्षणिक सत्र एक माह आगे खिसक गया है। विभाग के शेड्यूल के अनुसार पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 9 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित छात्रों को 11 से 15 जुलाई तक निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। समय सीमा में जमा की जाने वाले छात्र ही अपना सीट सुनिश्चित कर सकेंगे। शुल्क जमा करने के बाद विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आवश्यक दस्तावेजों को जमा करानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त सीटों के आधार पर दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची 16 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि दूसरी फाइनल मेरिट सूची 17 जुलाई को प्रकाशित होगी। दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 18 से 22 जुलाई तक फीस जमा कराने का अवसर मिलेगा। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर 23 जुलाई से ओपन काउंसलिंग शुरू होगी। इसके लिए 24 जुलाई से प्रवेश पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। विद्यार्थी 25 से 31 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। 1 अगस्त से 7 अगस्त तक आवेदन करने वालों को 100 रुपये लेट फीस के अतिरिक्त 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed