फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Uproar over the accident; residents held a candlelight march.

Gurugram News: हादसे पर हंगामा, निवासियों ने निकाला कैंडल मार्च

Wed, 22 Jul 2026 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the accident; residents held a candlelight march.
पार्षद और निवासियों ने निष्पक्ष जांच व सुरक्षा ऑडिट की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी में बच्चों पर बास्केटबॉल पोल गिरने की घटना के विरोध में सोसाइटी परिसर में निवासियों द्वारा शांतिपूर्ण कैंडल मार्च आयोजित किया गया। इस दौरान घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई।
-------------------
लोग बोले- सोसाइटी प्रबंधन को समझनी होगी जिम्मेदारी

अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी में इससे पहले भी लिफ्ट में बच्चे के फंसने, भवन से प्लास्टर गिरने, एसटीपी का पानी खुले में छोड़े जाने और बुजुर्गों के खिलाफ झूठी शिकायतों जैसी कई गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में बास्केटबॉल पोल गिरने की यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। - रवि कुमार, वार्ड- 19 पार्षद
विज्ञापन


यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर है। सोसाइटी में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए और सभी खेल उपकरणों, लिफ्टों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का नियमित सुरक्षा ऑडिट कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दुबारा ना हो। सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध समाधान और नियमित निरीक्षण अनिवार्य किया जाना चाहिए। -कमांडर योगेश चौहान, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल दोषियों पर कार्रवाई ही नहीं, बल्कि ऐसी घटनाओं रोकने के लिए स्थायी और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था चाहते हैं। बच्चों और सभी निवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यह घटना पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है। सभी संबंधित एजेंसियों और सोसाइटी प्रबंधन को अपनी जिम्मेदारियों का समझना होगा ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी पीड़ा का सामना न करना पड़े। - उमेद सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed