पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water supply in Pataudi-Helimandi arrives at night, causing inconvenience.

Gurugram News: पटौदी-हेलीमंडी में रात में आ रहा पानी, परेशानी

Mon, 29 Jun 2026 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Water supply in Pataudi-Helimandi arrives at night, causing inconvenience.
पटौदी। नगर परिषद पटौदी-जाटौली मंडी क्षेत्र के पटौदी और हेलीमंडी में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निर्धारित समय पर नहीं आने के कारण गृहिणियों समेत कई परिवारों को देर रात तक जागकर पानी का इंतजार करना पड़ रहा है। वार्ड 17 की अलका देवी, वार्ड-18 की हेमा खुराना का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से शाम को आने वाला पानी रात 11 से 12 बजे के बीच पहुंच रहा है, जिससे पूरी रात जागना पड़ता है। वहीं, स्वर्ग आश्रम के प्रधान अश्वनी कुमार कक्कड़ ने बताया कि वार्ड-14 में भी लंबे समय से देर रात पेयजल आपूर्ति हो रही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि शाम के समय नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जय कुमार ने बताया कि बाबड़ा-बांकीपुर स्थित नहरी पानी के बूस्टिंग स्टेशन पर मरम्मत कार्य चलने के कारण पेयजल आपूर्ति का शाम का शेड्यूल प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा कि मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है और सोमवार से क्षेत्र में निर्धारित समय पर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed