{"_id":"6a871ba8d1ea1d2f900d18ad","slug":"waterlogging-is-causing-inconvenience-to-pedestrians-and-residents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98341-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जलभराव से राहगीर और निवासियों को हो रही है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जलभराव से राहगीर और निवासियों को हो रही है परेशानी
विज्ञापन
सेक्टर 74 के बेगमपुर खटोला इलाके में जलभराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-74 के बेगमपुर खटोला इलाके में जलभराव के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह क्षेत्र वार्ड 26 के अंतर्गत आता है। लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। निवासियों का कहना है कि कई इलाके में सीवर लाइन छोटी होने के कारण बारिश के पानी की उचित निकासी नहीं हो पा रही है। बारिश के बाद सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। कई बार इस बारे में प्रशासन से शिकायत दी गई है, लेकिन उसके बाद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।
स्थानीय निवासी संदीप राघव, अरुण तोमर और धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि पानी निकासी के लिए यहां एक पंप सेट लगाया गया है, लेकिन उसे निगम की ओर से नियमित रूप से नहीं चलाया जाता। पंप सेट चलाने के लिए स्थायी कर्मचारी भी उपलब्ध नहीं है। लोगों का कहना है कि यदि पंप को नियमित रूप से चलाया जाए तो जलभराव की समस्या से काफी हद तक कम हो सकती है। लोगों ने निगम से पंप सेट को नियमित चलाने के साथ सीवर लाइन की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।