{"_id":"6a31489165f6300b020b5e67","slug":"weekly-special-train-launched-for-travelers-visiting-the-yoga-city-of-rishikesh-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91583-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: योग नगरी ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: योग नगरी ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक माह के लिए अजमेर से ऋषिकेश चलेगी ट्रेन, पूरे माह में पांच ट्रिप करेगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर से ऋषिकेश के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09611/12 शुरू की है। यह ट्रेन 17 जून से 16 जुलाई तक दोनों दिशाओं में पांच-पांच ट्रिप लगाएगी। गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर भी स्पेशल ट्रेन का ठहराव होगा। ऐसे में गुरुग्राम के लोगों को हरिद्वार व योगनगरी ऋषिकेश के अलावा अजमेर की ओर आवागमन में सुविधा हाेगी।
साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन-09611 अजमेर से योग नगरी ऋषिकेश के लिए 17 जून से 15 जुलाई तक कुल पांच ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार की शाम 7.45 बजे अजमेर से रवाना होगी और अगले दिन बृहस्पतिवार की दोपहर 12.50 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। ट्रेन का गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर सुबह 3.28 बजे ठहराव होगा। वहीं, स्पेशल ट्रेन-09612 योगनगरी ऋषिकेश से अजमेर 18 जून से 16 जुलाई तक कुल पांच ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार की शाम 5.55 बजे ऋषिकेश से रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार की सुबह 9.55 बजे अजमेर पहुंचेगी। ट्रेन का गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर रात 1.22 बजे ठहराव होगा। साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09611/12 में दो सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, सात द्वितीय शयनयान, दो साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे। रेलवे विभाग ने साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन को लेकर अधिसूचना जारी की है।