सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   When demands were not met, sanitation workers sat on strike in Sohna

Gurugram News: मांगे न मानने पर सोहना में सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
When demands were not met, sanitation workers sat on strike in Sohna
विज्ञापन
सफाई न होने से बाजारों में गंदगी पसरी, दो दिन तक चलेगा
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। नगरपरिषद के सफाई कर्मचारी अपनी प्रस्तावित मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। जो दो दिनों तक चलेगा। ऐसा होने से परिषद क्षेत्र में गंदगी के ढेर लग गए हैं। जिनमें से बदबू निकल रही है। सफाई कर्मचारियों ने अपना काम पूर्ण रूप से ठप रखा। शुक्रवार को नगरपरिषद के सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए और कार्य ठप रखा।
कर्मचारी सुबह से ही नगरपरिषद कार्यालय परिसर में जुटने शुरू हो गए थे। दरी बिछाकर परिसर के अंदर ही बैठ गए। धरने के नेतृत्व सुभाष खटाना द्वारा किया गया है। उक्त धरना शाम 5 बजे तक चला था। सफाई कर्मचारियों की 2 दिनों की हड़ताल के चलते कस्बे में गंदगी के जगह जगह ढेर लग गए हैं। बाजारों व मोहल्लों में कर्मचारियों द्वारा सफाई न किये जाने से गंदगी पसरी हुई है। इस गर्मी के मौसम में गंदगी होने से लोगों का दुकानों पर बैठना मुश्किल हो रहा है। नगरपरिषद सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि सुभाष खटाना बताते हैं कि कर्मचारियों द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना दिया गया था। जो शनिवार को भी चलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं कर देगी तब तक विरोध चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed