सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heat wave continues to wreak havoc in Delhi-NCR, heat wave alert for six days

Delhi NCR News: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर जारी, छह दिन लू का अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रिज क्षेत्र सबसे गर्म रहा

46 डिग्री तक पारा पहुंचने के आसार, दिन के साथ रातें भी बना रहीं बेहाल


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्से इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लू चलेगी और तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं दिन के साथ रात की गर्मी भी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि महसूस होने वाला तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। राजधानी का रिज क्षेत्र सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री और न्यूनतम 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री और आयानगर में 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली भट्टी की तरह तप रही है। दिन के साथ-साथ रातें भी असामान्य रूप से गर्म बनी हुई हैं। गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। बुधवार को इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई थी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। रात में तापमान बढ़ने से लोगों को उमस और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय...पर राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और पंजाब व उत्तर राजस्थान के ऊपर निचले स्तर पर एक मौसमी तंत्र बना हुआ है। यह अगले एक-दो दिन में दिल्ली के आसपास से गुजर सकता है। हालांकि इससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। इसके प्रभाव से धूलभरी आंधी और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। विभाग ने 28 मई तक तेज धूलभरी गर्म हवाएं चलने और कई इलाकों में लू की स्थिति बने रहने के आसार जताए हैं। 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed