{"_id":"6a2181d932350c166a05d420","slug":"iit-delhis-open-house-for-successful-jee-advanced-students-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139388-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेईई एडवांस्ड के सफल छात्रों के लिए आईआईटी दिल्ली का ओपन हाउस आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेईई एडवांस्ड के सफल छात्रों के लिए आईआईटी दिल्ली का ओपन हाउस आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे संवाद सत्र, छात्र जान सकेंगे आईआईटी जीवन और करियर अवसरों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जेईई एडवांस्ड 2026 में सफल छात्रों को आईआईटी दिल्ली के शैक्षणिक माहौल, छात्र जीवन, शोध गतिविधियों और करियर अवसरों को करीब से जानने का मौका मिलेगा। इसके लिए आईआईटी दिल्ली ‘एक्सपीरियंस आईआईटीडी’ अभियान के तहत दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु में ओपन हाउस कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस पहल के तहत छात्र संस्थान के वर्तमान विद्यार्थियों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों से सीधे संवाद कर सकेंगे। आज शुक्रवार को शाम 6 बजे ‘आईआईटी दिल्ली कॉलिंग’ ऑनलाइन सत्र आयोजित होगा। इसके बाद 6 जून को आईआईटी दिल्ली परिसर में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक हाइब्रिड मोड में ओपन हाउस और विभागवार काउंसलिंग सत्र होंगे। इसी दिन हैदराबाद में यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के सावित्रीबाई फुले डीएसटी ऑडिटोरियम में भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 7 जून को बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के सतीश धवन ऑडिटोरियम में इंटरैक्टिव सत्र होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पाठ्यक्रम, छात्रावास जीवन, शोध अवसरों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी देना है। इच्छुक छात्र निर्धारित लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर भाग ले सकते हैं।