{"_id":"6a9fdfda8460898ea2040930","slug":"imd-issues-new-weather-forecast-for-delhi-possibility-of-rain-and-drop-in-temperature-2026-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का मौसम: आईएमडी का नया पूर्वानुमान जारी, इस दिन बारिश के आसार; तापमान में उतार-चढ़ाव पर भी आया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का मौसम: आईएमडी का नया पूर्वानुमान जारी, इस दिन बारिश के आसार; तापमान में उतार-चढ़ाव पर भी आया अपडेट
Tue, 08 Sep 2026 03:43 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 08 Sep 2026 03:43 PM IST
सार
Delhi Weather: दिल्ली के मौसम को लेकर आईएमडी ने नया अपडेट जारी किया है। मंगलवार को तापमान सामान्य से नीचे रहा, वहीं आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। बारिश को लेकर भी विभाग ने नया पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का पूर्वानुमान (फाइल)
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Weather: दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो दौर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
अन्य मौसम केंद्रों की बात करें तो पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। जबकि आया नगर में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमडी ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 सितंबर से दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। सुबह 10 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 109 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के वर्गीकरण के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।