{"_id":"6a16e4f2f8cb823bc606b25d","slug":"inter-state-burglary-gang-busted-after-200-km-chase-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-138232-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 200 किलोमीटर पीछा करने के बाद अंतरराज्यीय सेंधमार गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 200 किलोमीटर पीछा करने के बाद अंतरराज्यीय सेंधमार गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दंपति व सुनार समेत छह आरोपी गिरफ्तार
- आरोपी एक अंतरराज्यीय सेंधमार गिरोह के सदस्य हैं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी जिले के लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय सेंधमार गिरोह का पर्दाफाश कर उसके तीन सेंधमार समेत छह को गिरफ्तार किया है। इनमें दो दंपति हैं। करीब 200 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद इस गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया है। यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 70 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, एक हीरे की अंगूठी, छह कलाई घड़ी, एक कैमरा, विदेशी मुद्रा, 34 मास्टर चाबियां, सेंधमारी में इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष उपकरण और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की गई है।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 14 मई को लोधी रोड कॉम्प्लेक्स के एक सरकारी फ्लैट में दिनदहाड़े ताला तोड़कर गहने चोरी होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक फर्जी नंबर प्लेट वाली संदिग्ध कार नजर आई। पुलिस टीम ने दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए 200 किलोमीटर से ज्यादा तक इस कार का पीछा किया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार रास्ते बदल रहे थे, लेकिन 20 मई को गीता कॉलोनी में लोधी कॉलोनी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी की टीम ने जाल बिछाकर तीन मुख्य आरोपियों शास्त्री नगर, दिल्ली निवासी सचिन आनंद उर्फ ढाबा (38) पुत्र संतोक सिंह, त्रिलोकपुरी, दिल्ली निवासी पप्पू उर्फ रामजीलाल उर्फ छोटू (55) पुत्र पारसराम और गोपाल उर्फ अजय (40) पुत्र हेतराम को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये बदमाश फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से आवासीय कॉलोनियों में बंद घरों की रेकी करते थे। दिन के समय मास्टर चाबियों और विशेष उपकरणों से ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चुराते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए चोरी का माल इनकी महिला साथियों रेखा पत्नी पप्पू उर्फ रामजीलाल और जानकी पत्नी गोपाल को छिपाने के लिए दिया जाता था। इसके बाद त्रिलोकपुरी के एक सुनार त्रिलोकपुरी, दिल्ली निवासी राजेंद्र कुमार के जरिए इसे बाजार में बेचा जाता था। पुलिस ने आगे की जांच करते हुए इन दोनों महिलाओं और सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सचिन आनंद, पप्पू उर्फ रामजीलाल और गोपाल आदतन अपराधी हैं। इन पर काफी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Trending Videos