{"_id":"6a9598b7b634e7cd2408dee7","slug":"iphone-looted-from-minor-after-stabbing-three-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152832-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नाबालिग को चाकू मारकर लूटा आईफोन, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नाबालिग को चाकू मारकर लूटा आईफोन, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी।
नई दिल्ली। नेताजी सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग से लूटपाट और चाकू मारकर घायल करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया आईफोन-12 और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शकूरपुर निवासी अनिल उर्फ कृष्ण (19), सुजल (22) और यमन उर्फ नानू (18) के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 28 अगस्त को भगवान महावीर अस्पताल से एक नाबालिग के चाकू लगने की सूचना थाना नेताजी सुभाष प्लेस को मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल किशोर को उसकी बाई जांघ में चाकू मारा गया है। पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि वह रात करीब 9:30 बजे रानी बाग से अपने घर लौट रहा था, तभी यह वारदात हुई।