{"_id":"6a6368a9106b9bd45b06e6e0","slug":"issue-of-dilapidated-roads-in-prithla-industrial-area-raised-in-public-relations-committee-meeting-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-126296-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लोक संपर्क समिति में गूंजा पृथला इंडस्ट्रियल एरिया की जर्जर सड़कों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लोक संपर्क समिति में गूंजा पृथला इंडस्ट्रियल एरिया की जर्जर सड़कों का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के मंत्री बोले- पृथला इलाके की अधिकांश सड़कें जर्जर, नहीं हो रही मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पृथला इंडस्ट्रियल एरिया की बदहाल सड़कों और जलभराव का मामला सोमवार को जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक में उठा। पृथला से विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री तथा जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति पलवल के अध्यक्ष राव नरबीर सिंह के सामने कहा कि पृथला इलाके की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में हैं, लेकिन प्रशासन मरम्मत के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।
इस पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विधायक से पृथला क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि सूची मिलने के बाद संबंधित मामलों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनकी रोडवेज बसों का फ्लाईओवर से जाने की शिकायत पर, मंत्री ने महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज जितेंद्र सिंह यादव को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि हरियाणा राज्य परिवहन की बसें फ्लाईओवर के ऊपर से नहीं, बल्कि नीचे से गुजरें।
वहीं, सिंह ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग प्रत्येक वर्ष मानसून सीजन से पूर्व 15 जून तक अपनी-अपनी ड्रेनों की सफाई हर हाल में सुनिश्चित करें। समय रहते ड्रेनों की सफाई होने से वर्षा जल की निकासी सुचारु रहेगी और जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभाग को सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए ताकि बरसात के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि नागरिकों की सभी शिकायतों का शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए और उनकी पूर्ण रूप से संतुष्टि की जाए। ताकि उन्हें अपनी छोटी-छोटी शिकायतों के समाधान के लिए जिला लोक संपर्क एवं परिवाद निवारण समिति की बैठक में न आना पड़े।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अवैध निर्माण की शिकायत पर अपनी ही पार्टी के नेता को दी नसीहत
बैठक में अवैध निर्माण की शिकायत उठने पर सिंह अपनी ही पार्टी के नेता एवं समिति सदस्य रामकिशन पांचाल पर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों को पहले स्थानीय विधायक के समक्ष उठाया जाए। बैठक में लगातार शिकायतें आने पर मंत्री ने समिति के सदस्यों को भी नसीहत देते हुए कहा कि वे अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान करवाएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
17 शिकायतें पहुंची, 14 हल, अनुपस्थित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस होगा जारी
बैठक में कुल 17 शिकायतें आईं, जिनमें 14 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष तीन शिकायतों को अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहने पर एचवीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता और एसडीओ हथीन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सड़कों का पूर्ण निर्माण नहीं हुआ, एजेंसी को भुगतान कर दिया, जांच के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र की दो सड़कों का मामला उजागर करते हुए कहा कि संबंधित सड़कों का अब तक पूर्ण निर्माण नहीं हुआ। निर्माण एजेंसी को भुगतान भी कर दिया। यह मामला विधायक ने उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह के सामने उठाया। उन्होंने मंत्री को बताया कि डूंगरपुर से भुर्जा वाया टहरकी के खेत खलिहान रास्ते पर सड़क निर्माण का ठेका एक एजेंसी को दिया गया। एजेंसी ने निर्माण कार्य पूरा भी नहीं किया। जबकि संबंधित विभाग से एजेंसी ने भुगतान भी ले लिया। इसी प्रकार बढ़ा से मण्डोरी में सड़क निर्माण नहीं हुआ। भुगतान निकाल लिया गया। इस पर उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह ने पंचायत राज विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि दोनों मामलों की विस्तृत जांच कर अतिशीघ्र रिपोर्ट दी जाए। इस बीच कार्यकारी अभियंता ने बढ़ा मण्डोरी सड़क निर्माण कराने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पुलिस को पत्र लिख दिया है। आरोप है कि संबंधित एजेंसी ने डब्ल्यू बी एम का सामान डाला। उसके बाद उसको खुर्द बुर्द कर दिया। कार्यकारी अभियंता हरेंद्र कुमार ने बताया कि एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।