सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia Millia Islamia is offering admission opportunities in over 30 skill-based short-term courses.

Delhi NCR News: जामिया कौशल आधारित 30 से अधिक शॉर्ट टर्म कोर्सेज में दे रहा दाखिला का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-दाखिला को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 13 अप्रैल से हो रही शुरू
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से शॉर्ट टर्म कोर्सेज में दाखिले का मौका दे रहा है। इसके लिए दाखिला आवेदन की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में जामिया के नवाचार एवं उद्यमिता केंद्र ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

शॉर्ट टर्म कोर्सेज में दाखिला के लिए https://www.jmi.ac.in/cie लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। दाखिला आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है। कोर्सेज को लेकर कक्षाएं 15 मई से शुरू होने की संभावना है। जामिया अलग-अलग तरह के 30 से अधिक कोर्सेज में दाखिला का अवसर दे रहा है। इसमें डिजिटल मार्केटिंग, डाटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्राफिक डिजाइनिंग, ऑटोकैड, मोबाइल रिपेयरिंग, बेकरी, फैशन और ब्यूटीशियन जैसे कई दूसरे कोर्स शामिल है। छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कोर्सेज की कक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। जामिया ने कोर्सेज के आधार पर फीस भी तय की है। जामिया ने अधिकतम फीस 15 हजार रुपये और न्यूनतम फीस 3050 रुपये निर्धारित की है। जामिया प्रशासन के अनुसार यह पहल स्किल इंडिया मिशन और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई है। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे बल्कि स्टार्टअप और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। इन कोर्सेज के लिए छात्र और कामकाजी पेशेवर भी पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article