{"_id":"6a63650c19b4b9015605c974","slug":"judicial-inquiry-into-saifs-death-begins-post-mortem-report-awaited-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-126313-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सैफ की मौत मामले में न्यायिक जांच शुरू, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सैफ की मौत मामले में न्यायिक जांच शुरू, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। उटावड थाना की हवालात में चोरी के केस में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी सैफ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विनय काकरान की मौजूदगी में सैफ का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। सूत्रों के मुताबिक अभी तक विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीz मिल पाई है। बिसरा की जांच के लिए लैब में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार उटावड थाना की सीसीटीवी फुटेज भी ली गईं हैं। अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
उटावड थाना प्रभारी दिनेश यादव का कहना है कि अब संपूर्ण घटनाक्रम की जांच ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ही करेंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सैफ की मौत उटावड थाना की हवालात में हुई थी। उसकी मां सायरा ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका देकर आरोप लगाया कि सैफ का शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया गया। मृतक के शव का शुक्रवार रात्रि को अंतिम संस्कार पैतृक गांव मलाई में कर दिया गया।