सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kidnapping Case of two children in Mayapuri

सच्चाई क्या है!: महिला बोली- किसी ने मेरे बच्चे किडनैप कर लिए, आरोपी बोला- शादी नहीं हुई है साथ खेलने का मन था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार

इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक बच्चों को अगवा करने का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरोपी से पूछताछ कर जांच की जा रही है। 

kidnapping Case of two children in Mayapuri
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मायापुरी इलाके में बच्चों के साथ खेलने के लिए एक युवक ने छह साल के बच्चे और उसकी दो साल की बहन को अगवा कर लिया। आरोपी बच्चे को अपने घर पर ले गया। काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने थाने में बच्चे के अगवा होने की शिकायत की। पुलिस ने तुरंत दोनों बच्चों की तलाश शुरू की और सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान करने के बाद सात घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बच्चे को सकुशल मुक्त करा लिया। खेलने के लिए बच्चों को अपने साथ ले जाने की बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

Trending Videos

शुक्रवार दोपहर मायापुरी इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने दोनों बच्चों के अगवा होने की शिकायत थाने में की। उसने बताया कि उसका छह साल का बेटा अपनी दो साल की बहन के साथ घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान किसी ने दोनों को अगवा कर लिया। मायापुरी थाना प्रभारी रविकांत के देखरेख में मामले की जांच शुरू की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि गायब होने से पहले दोनों बच्चे मंदिर के पास बने चबूतरे पर खेल रहे थे। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। जिसमें बच्चों को अपने साथ ले जाने वाला युवक कैद हो गया था। सीसीटीवी में दिख रहा था कि आरोपी पहले बच्चों को खाने का सामान ला कर दिया और फिर उनसे बातचीत करने के बाद बच्ची को गोद में उठा लिया और उसके भाई का हाथ पकड़कर वहां से चला गया।

पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान कर नांगलराया, मायापुरी निवासी अजय के रूप में की। पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अजय इलाके में कार धोने का काम करता है। उसने बताया कि वह शादीशुदा नहीं है। अकेलेपन में वह बच्चों के साथ खेलना चाहता था इसलिए वह बच्चों को अपने साथ लेकर आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed